मुरादाबाद। खराब मौसम एवं अत्यधिक वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए मुरादाबाद जनपद में कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में 26 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह व जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर ने शुक्रवार, 25 सितंबर को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया।


आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग द्वारा खराब मौसम एवं अत्यधिक वर्षा की संभावना जताई गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी मुरादाबाद की ओर से दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी बोर्ड के कक्षा 12 तक के विद्यालयों में 26 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक तथा जनपद के सभी बोर्ड के प्रधानाचार्यों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। साथ ही समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से आमजन तक सूचना पहुंचाने का अनुरोध भी किया गया है।
यानी शनिवार को मुरादाबाद जिले में कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों की स्कूल में पढ़ाई नहीं होगी/INN
