मुरादाबाद। रविवार को जिलाधिकारी अनुनय झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल एवं नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक ने थाना सिविल लाइंस क्षेत्रांतर्गत विद्युत आपूर्ति उपक्रम का निरीक्षण किया। अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण से संबंधित विभागों में सक्रियता देखने को मिली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, एसएसपी और नगर आयुक्त ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर विद्युत आपूर्ति से संबंधित व्यवस्थाओं, संचालन एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं की जानकारी ली। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

अधिकारियों ने विद्युत आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसके तत्काल समाधान के निर्देश दिए। साथ ही मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा गया।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारी अपने-अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें@शांतनु/INN
