मुरादाबाद। तंबाकू नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला चिकित्सालय परिसर में तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम ने अस्पताल परिसर में जांच अभियान चलाते हुए तंबाकू का सेवन करने वाले 15 लोगों को पकड़ा और उन पर जुर्माना लगाया।
अभियान के दौरान टीम ने जिला चिकित्सालय परिसर में तंबाकू एवं उससे बने उत्पादों का सेवन करने वालों को चिह्नित किया। इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।

स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू के सेवन पर रोक लगाना और लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। जिला चिकित्सालय जैसे स्वास्थ्य संस्थान में तंबाकू का आज सेवन न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल में आने वाले अन्य लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक है।
तंबाकू के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, सांस संबंधी बीमारियों सहित कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा रहता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर जागरूकता और प्रवर्तन अभियान चलाए जाते हैं।

तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में तंबाकू सेवन करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू सेवन के नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। विभाग का प्रयास है कि जिला चिकित्सालय परिसर को तंबाकू मुक्त रखा जाए, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके@शांतनु/INN
