मुरादाबाद। कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनसुनवाई करते हुए जिलेभर से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जनसुनवाई के दौरान राजस्व, भूमि विवाद, जलभराव, विद्युत, नगर निकाय, पुलिस तथा अन्य विभागों से संबंधित मामले भी सामने आए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध हो।
जनसुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे@शांतनु/INN
