मुरादाबाद। सोमवार को जनपद न्यायाधीश सैयद माऊज बिन आसिम, जिलाधिकारी अनुनय झा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने जिला कारागार, मुरादाबाद का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की सुविधाओं तथा कारागार में उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कारागार परिसर में व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की।

जनपद न्यायाधीश सैयद माऊज बिन आसिम, एसएसपी सतपाल अंतिल और जिलाधिकारी अनुनय झा ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान तीनों ने जिला कारागार के अंदर पौधारोपण भी किया।

अधिकारियों ने कारागार में व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने तथा सुरक्षा और बंदियों की सुविधाओं से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कारागार प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे@शांतनु/INN
