उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 6 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।
बीजेपी की ओर से वाराणसी स्नातक सीट से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक से दिनेश गोयल और झांसी स्नातक सीट से अशोक कुमार राठौर को मैदान में उतारा गया है।
वहीं, शिक्षक कोटे की सीटों पर वाराणसी से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से ध्रुव त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है।
बीजेपी की इस घोषणा के साथ ही प्रदेश में विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
