इस साल नोबेल पुरस्कार तीन अर्थशास्त्रियों जोएल मोकीर (अमेरिका), पीटर हॉविट (अमेरिका) और फिलिप एघियन (UK) को मिला है. इन्हें यह पुरस्कार इनोवेशन से होने वाले आर्थिक विकास को समझाने के लिए मिला है. नोबेल समिति ने बताया कि इन अर्थशास्त्रियों ने बताया कि इनोवेशन से कैसे आर्थिक विकास का रास्ता खुलता है. तकनीक तेजी से बदलती है और हम सभी पर असर डालती है.
नए उत्पाद और उत्पादन के तरीके पुराने तरीकों को बदलते रहते हैं, और यह प्रक्रिया कभी खत्म नहीं होती. यही लगातार आर्थिक विकास का आधार है, जिससे दुनिया भर के लोगों की जीवन गुणवत्ता, स्वास्थ्य और जीवन स्तर बेहतर होता है.
विजेता को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (10.3 करोड़ रुपए), सोने का मेडल और सर्टिफिकेट मिलेगा. पुरस्कार 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे.
