नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी से युवक के सुसाइड का मामला सामने आया है। युवक ने कथित तौर पर सोसाइटी की 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला थाना सेक्टर-126 क्षेत्र का है।
ऊंचाई से गिरने के कारण युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। जानकारी के मुताबिक, युवक ने घटना से एक दिन पहले ही सुपरनोवा में कमरा बुक किया था।
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त एक एसी मैकेनिक ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह उसे रोक नहीं सका। युवक ने छलांग लगाने से पहले एसी मैकेनिक से कहा था कि वह डिप्रेशन में है। इसके बाद युवक 43वीं मंजिल से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
