SIR के मुद्दे और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद से निर्वाचन सदन तक विरोध मार्च शुरू कर दिया है। विपक्षी सांसद संसद भवन से निकलकर चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर बढ़ रहे हैं।
इस दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ’ब्रायन समेत INDIA ब्लॉक के कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है। वहीं, राहुल गांधी फिलहाल आकाशवाणी भवन पहुंचे हैं।
विपक्षी सांसद SIR को लेकर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए निर्वाचन सदन की ओर मार्च कर रहे हैं।
