दिल्ली में INDIA ब्लॉक के सांसदों के प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। जंतर-मंतर की ओर जा रही सांसदों की बस को पुलिस ने रोक दिया, जिसके बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत कई नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
प्रियंका गांधी सड़क पर लेट गईं और आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान उनके साथ मारपीट और गलत व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस को हटाने की मांग करते हुए कहा कि “हमें मारा-पीटा जा रहा है, हमारे साथ गलत बर्ताव किया जा रहा है।”
वहीं, प्रियंका गांधी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, “क्या यह तरीका है? आप देख सकते हैं कि वे क्या कर रहे हैं।”
घटना के बाद मौके पर तनाव बढ़ गया और कई कांग्रेस नेता सड़क पर लेटकर विरोध जताते नजर आए।
