मुरादाबाद। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि दशहरा एवं विजयदशमी पर्व के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत महानगर मुरादाबाद को विभिन्न जोन एवं सेक्टर क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। पर्व के दौरान आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रमों तथा संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।
दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को रामलीला मैदान, कुंदनपुर, मझोला में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम के लिए जोन-1 में जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अभिषेक सिंह, उप जिलाधिकारी न्यायिक कांठ, राकेश कुमार जयंत, उप जिलाधिकारी न्यायिक ठाकुरद्वारा तथा अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय, मुरादाबाद की तैनाती की गई है। जोनल पुलिस अधिकारियों के रूप में राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी, श्री भास्कर कुमार, क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस तथा कुलदीप कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी कोतवाली को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में जुबैर अहमद, चकबंदी अधिकारी, रामकृष्ण, जिला गन्ना अधिकारी, शैलेंद्र कुमार राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा श्री आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी की तैनाती की गई है। इनके साथ सेक्टर प्रभारी अधिकारियों के रूप में निरीक्षक श्री विनोद कुमार, अपराध शाखा, निरीक्षक जितेंद्र कुमार, थाना मूंढापांडे, निरीक्षक दुर्गा सिंह, अपराध शाखा तथा निरीक्षक गौरव सिंह, फीडबैक सेल को तैनात किया गया है।
जोन-2 के अंतर्गत रामलीला मैदान के आउटर कॉर्डन में जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में प्रिंस वर्मा, अपर उप जिलाधिकारी मुरादाबाद तथा जोनल पुलिस अधिकारी के रूप में शुभम पटेल, क्षेत्राधिकारी कार्यालय मुरादाबाद की तैनाती की गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में रमेश चंद्र राणा, जिला उद्यान अधिकारी, इंद्र बहादुर यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा सुभाष सिंह, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को नामित किया गया है। सेक्टर प्रभारी वेद प्रकाश गुप्ता, प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, निरीक्षक जवाहरलाल वर्मा तथा निरीक्षक कृष्ण कुमार, थाना मूंढापांडे को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह एवं निरीक्षक राजेंद्र सिंह, थाना सिविल लाइंस को भी ड्यूटी में शामिल किया गया है।
जोन-3 में वेद प्रकाश पांडे, उप जिलाधिकारी न्यायिक को जोनल मजिस्ट्रेट तथा राजेश नारायण, पुलिस उपाधीक्षक को जोनल पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में डॉ. अखिलेश सागर, पशु चिकित्सा अधिकारी मूंढापांडे, डॉ. डी.के. गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, योगेंद्र कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी तथा राजेंद्र राम, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी की तैनाती की गई है। सेक्टर पुलिस अधिकारियों के रूप में निरीक्षक योगेश कुमार, निरीक्षक मुजम्मिल खां, संजय कुमार तथा श्रीमती शर्मिला शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को काशीराम नगर एवं थाना मझोला क्षेत्र में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खनन अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर मुरादाबाद तथा जिला आबकारी अधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। जोनल पुलिस अधिकारियों के रूप में निरीक्षक नरेश पाल, हरीश वर्धन सिंह, वरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी हाईवे तथा गौरव त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी कटघर की ड्यूटी लगाई गई है।
सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में अनिल कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अजीत कुमार कनौजिया, सहायक श्रम आयुक्त, दीपक वार्ष्णेय, महिपाल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा जिला पूर्ति अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सेक्टर पुलिस अधिकारियों में सत्येंद्र कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, निरीक्षक राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तथा शैलेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक कटघर को तैनात किया गया है।
दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली, थाना मुगलपुरा एवं थाना नागफनी के संपूर्ण क्षेत्र में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम के लिए युवराज सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, माधव उपाध्याय, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम तथा अभय सिंह, उप जिलाधिकारी सदर को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जोनल पुलिस अधिकारियों के रूप में कुलदीप कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी कोतवाली, गौरव त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी कटघर तथा वरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी हाईवे की तैनाती की गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में डॉ. अखिलेश सागर, पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ. डी.के. गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, योगेंद्र कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी तथा राजेंद्र राम, बंदोबस्त अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। सेक्टर पुलिस अधिकारियों के रूप में मनीष कुमार सक्सेना शैलेंद्र कुमार, सुनील कुमार तथा मोहित चौधरी को तैनात किया गया है।
दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को थाना मूंढापांडे के संपूर्ण क्षेत्र में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम के लिए अभय सिंह, उप जिलाधिकारी सदर को जोनल मजिस्ट्रेट, वरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी हाईवे को जोनल पुलिस अधिकारी, अंकित तोमर, तहसीलदार सदर को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा मोहित चौधरी, प्रभारी निरीक्षक को सेक्टर पुलिस अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 29 एवं 30 अक्टूबर 2026 को थाना मूंढापांडे क्षेत्र में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रमों के लिए अभय सिंह, उप जिलाधिकारी सदर को जोनल मजिस्ट्रेट, वरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी हाईवे को जोनल पुलिस अधिकारी, अंकित तोमर, तहसीलदार सदर को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा मोहित चौधरी, प्रभारी निरीक्षक मूंढापांडे को सेक्टर पुलिस अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि नियुक्त किए गए सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर समय से उपस्थित रहकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। सभी संबंधित अधिकारी पुलिस अधिकारियों के साथ पूर्व समन्वय स्थापित करते हुए दशहरा एवं विजयदशमी पर्व से संबंधित व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराएंगे।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी आकस्मिक अथवा विपरीत परिस्थिति में अधिकारी अपने विवेक से तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके और पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके@शांतनु/INN
