मुरादाबाद। जनपद में अपराधियों एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भोजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना भोजपुर पुलिस ने मंगलवार को ग्राम गनेशपुर देवी निवासी मुनाजिर पुत्र रईस अहमद को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना भोजपुर में मु0अ0सं0 393/20 एवं 1424/21 के अंतर्गत भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406, 504 और 506 में मामले दर्ज हैं। इन मामलों में अभियुक्त वारंटी था और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही थी।
पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद संबंधित रपट संख्या 37 के तहत सुबह 11:39 बजे आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद उसे उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश किए जाने के लिए भेज दिया गया।
पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना भोजपुर पुलिस की यह कार्रवाई की गई@जफर/INN
