मुरादाबाद, 3 नवंबर। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की बात गंभीरता से सुनी। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को समझा और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान एसपी ग्रामीण ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसलिए प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ितों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
थाना स्तर पर ही शिकायतों के समाधान पर जोर
एसपी ग्रामीण ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि जिन शिकायतों का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका निस्तारण थाने में ही प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। इसके लिए शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए फरियादियों को पुलिस कार्यालय तक आने की आवश्यकता नहीं पड़नी चाहिए। थाना प्रभारी स्वयं शिकायतों की गंभीरता को समझें और पीड़ितों को स्थानीय स्तर पर ही राहत उपलब्ध कराने का प्रयास करें।
महिला हेल्पडेस्क को और प्रभावशाली बनाने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए थानों पर संचालित महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि महिला फरियादियों की शिकायतों को संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना जाए तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई और महिला हेल्पडेस्क ऐसी प्रभावी व्यवस्था के रूप में कार्य करें, जहां पीड़ितों को अपनी बात रखने और न्यायोचित कार्रवाई के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।
पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना प्राथमिकता
एसपी ग्रामीण ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसकी प्रगति पर भी नजर रखी जाए। शिकायतकर्ता को कार्रवाई के संबंध में उचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति आमजन का विश्वास मजबूत हो सके।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस का उद्देश्य आमजन को सुलभ पुलिसिंग उपलब्ध कराना और पीड़ितों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों से बचाना है@जफर/INN
