बिहार के चर्चित आईएएस अधिकारी जी. कृष्णैया हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई के आदेश को निरस्त कर दिया है। साथ ही उन्हें एक महीने के भीतर संबंधित अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की उस नीति को भी गलत ठहराया, जिसके तहत सरकारी सेवक की हत्या के दोषी को समयपूर्व रिहाई का लाभ देने का प्रावधान किया गया था।
