मुंबई के जोगेश्वरी वेस्ट इलाके में स्थित JMS बिज़नेस सेंटर में गुरुवार सुबह आग लग गई. ये घटना सुबह करीब 10:51 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, BMC की फायर ब्रिगेड (MFB) ने मौके पर पहुंचकर आग को लेवल- 3 घोषित किया है. फिलहाल आग पर काबू पाने का काम जारी है और राहत-बचाव में पुलिस, PWD, BMC के वॉर्ड स्टाफ और बिजली विभाग की टीमें जुटी हुई हैं. अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
अभी तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है. बीएमसी के अधिकारियों ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए सभी जरूरी संसाधन और फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. धुएं और आग की तेज लपटों को देख इलाके में अफरातफरी मच गई. पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली कराते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए तैनाती की. फायर ब्रिगेड अधिकारी मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं.
