सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी के मंच से कहा कि आप याद करिए आज यूपी में हमारी डबल इंजन की सरकार है. हम प्रमुख धर्मस्थलों का पुनरुद्धार कर रहे हैं, नहीं तो पहले पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री में जाता था. हमने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया, फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया, अब मुस्तफाबाद का नाम भी बदलकर कबीरधाम किया जाएगा.इससे पहले मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया था. झांसी रेलवे स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन रखा गया था. मुगलसराय तहसील का नाम भी पंडित दीन दयाल उपाध्याय कर दिया गया था.
सीएम योगी ने कहा- प्रदेश में 2017 से पहले धार्मिक स्थल जीर्ण शीर्ण अवस्था में थे. लेकिन डबल इंजन की सरकार आने के बाद हमने धार्मिक स्थलों की दशा बदली. पहले जो पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री बनवाने में चला जाता था, आज वो पैसा धार्मिक स्थलों के विकास में लग रहा है. उन लोगों ने अयोध्या को फैजाबाद किया, प्रयागराज को इलाहाबाद किया. हमने उनके नाम बदले।
