संभल दंगा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने इस मामले में चार आरोपियों को ज़मानत दे दी है. इन चारों आरोपियों की गिरफ्तारी साल 2024 में हुई थी, तब से ये सभी जेल में बंद थे. इनकी जमानत याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी, लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट से इन चारों को बड़ी राहत मिली है.
आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए चारों आरोपियों को राहत देते हुए जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. इस फैसले के बाद संभल दंगा मामले के आरोपियों के परिजनों ने राहत की सांस ली है. अब राज्य सरकार की ओर से इस आदेश की कॉपी मिलने के बाद रिहाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
