भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को सिडनी के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वह अभी इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में हैं. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच के दौरान पसलियों में चोट लगने की वजह से इंटरनल ब्लीडिंग हो रही है. अय्यर ने तीसरे वनडे में शनिवार (25 अक्टूबर) को बैकवर्ड पॉइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए एलेक्स कैरी का शानदार कैच लिया था. इस दौरान उनकी बाईं पसली में चोट लग गई. इसके बाद वह ड्रेसिंग रूम में लौटे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.
सूत्र ने बताया, “श्रेयस अय्यर आईसीसी में हैं. रिपोर्ट में इंटरनल ब्लीडिंग का पता लगने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में तुरंत भर्ती करवाना पड़ा. रिकवरी के आधार पर उन्हें 2 से 7 दिनों तक के लिए ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा क्योंकि ब्लीडिंग से इन्फेक्शन को फैलने से रोकना जरुरी था.”
