एंटरटेनमेंट जगत से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है. जहां सिर्फ 25 साल की उम्र में एक्टर सचिन चंदवाड़े ने सुसाइड कर लिया है. महाराष्ट्र के रहने वाले एक्टर सचिन ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड किया है. घटना करीब 23 अक्टूबर को हुई, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था, काफी कोशिश के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका.
जानकारी के मुताबिक सचिन के इस गलत कदम को उठाने के बाद परिवार वालों ने तुरंत ही उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया था, लेकिन तब तक उनकी हालत काफी गंभीर हो चुकी थी. 24 अक्टूबर को उन्होंने धुले के हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार ने उनके पैतृक गांव में एक्टर का अंतिम संस्कार कर दिया. बता दें कि सचिन नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘जामताड़ा 2’ में दिखाई दिए थे. इसे बाद वो असुरवन में भी नजर आने वाले थे. लेकिन उससे पहले ही उन्होंने खुद की जान ले ली. सचिन एक्टर होने के अलावा एक इंजीनियर भी थे. उन्होंने पुणे के आईटी पार्क में नौकरी की थी, लेकिन एक्टिंग के शौक ने उन्हें फिल्मों में पहुंचा दिया.
