बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राज्य में प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और समाजवादी पार्टी के नेताओं के लिए ऐसा बयान दिया है जो सियासी विवाद का केंद्र बन सकता है.
दरभंगा स्थित केवटी विधानसभा में प्रचार करने पहुंचे सीएम ने कहा कि इंडिया गठबंधन में तीन बंदर आ गये है. पप्पू ,टप्पू और अप्पू. योगी ने कहा कि पप्पू सच बोल नहीं सकता. टप्पू सच देख नहीं सकता. अप्पू सच सुन नहीं सकता.
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, विदेश दौरों में देश के खिलाफ बोलते हैं.उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की सरकार के कार्यकाल में नरसंहार हुआ लेकिन अब राज्य में कोई अराजकता और दंगा नहीं है. अब मिथिला में सब चंगा है.
बिहार के दरभंगा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बंटेगे नहीं तो कटेंगे नहीं एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे. एनडीए के विजय को बिहार के विजय से जोड़ कर देखना होगा. सीएम योगी ने कहा कि केवटी विधानसभा सीट पर मुरानी मोहन झा को विजयी बनाइए, असामाजिक तत्व और दंगाई को मत पनपने दीजिए. सीएम योगी ने कहा कि यूपी में हमलोग पेशवेर अपराधी के छाती पर बुलडोजर चलवाते हैं. नीतिश कुमार के नेतृत्व में फिर से एनडीए की सरकार बनाइए.
