राजस्थान के जयपुर में दर्दनाक हादसा हो गया. जहां डंपर ने एक कार को टक्कर मारने के बाद अन्य गाड़ियों को टक्कर मार दी. जिससे 19 लोगों की मौत हो गई. जबकि 40 के करीब लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, कई अन्य के कार के नीचे दबे होने की आशंका है. बताया जाता है कि यह हादसा हरमाड़ा थाना इलाके के लोहामंडी रोड पर हुई.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर के सामने जो आया उसको रौंदते चला गया. जिससे करीब 50 लोग कुचल गए. ड्राइवर शराब पिए हुआ था. एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि डंपर चालक एक से 5 किलोमीटर तक जो मिला, उसे कुचलता चला गया.
घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘डंपर के सामने जो आया, वो बच नहीं सका… सड़क पर लोग भाग रहे थे, लेकिन वह उन्हें कुचलता हुआ आगे बढ़ता गया.” किसी ने कहा कि ड्राइवर का संतुलन पूरी तरह बिगड़ा हुआ था, तो कोई बोला कि वो बार-बार हॉर्न बजा रहा था लेकिन रुकने का नाम नहीं ले रहा था. सब कुछ कुछ ही सेकेंड में हो गया.
करीब 300 मीटर तक यह डरावना सफर कई परिवारों के लिए हमेशा के लिए तबाही लेकर आया. पहले डंपर ने एक कार को टक्कर मारी, उसके बाद वह रुका नहीं, बल्कि और गाड़ियों को टक्कर मारता चला गया. इस पूरी रफ्तार और पागलपन के बीच 19 लोगों की जान चली गई, जबकि 40 से ज़्यादा घायल हो गए. कई लोग तो उन गाड़ियों के नीचे दब गए जिन्हें डंपर ने रौंदा था.
