पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार की सुबह अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कॉन्स्टैबुलरी (FC) के मुख्यालय पर बड़ा आतंकी हमला हुआ. एफसी मुख्यालय पर पहुंचे दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया. दोनों तरफ से गोलीबारी की भी खबर है. इस आतंकी हमले में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के तीन कमांडो मारे गए हैं और दो घायल बताए जा रहे हैं. एक धमाका मेन गेट, और दूसरा एफसी मुख्यालय परिसर के साइकिल स्टैंड के पास हुआ.
मोटरसाइकिल स्टैंड अर्धसैनिक बलों के मुख्यालय के परिसर में स्थित है. पेशावर हमले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. सामने आए सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि मेन गेट के बार एक धमाका होता है और आग की लपटें दिख रही हैं.एक शख्स इसके बाद मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश करता भी नजर आ रहा है.
