भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी है. आज (24 नवंबर) इस मुकाबले का तीसरा दिन है. भारत ने पहली पारी में सिर्फ 201 रन बनाए. पहली पारी के आधार पर साउथ अफ्रीका को 288 रनों की लीड मिली. हालांकि साउथ अफ्रीका ने भारत को फॉलोऑन नहीं दिया है और वो बैटिंग कर रही है.
इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए. ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम इंडिया को सीरीज ड्रॉ कराने के लिए ये मैच जीतना ही होगा. भारतीय टीम को कोलकाता टेस्ट मैच में 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के चलते भारत सीरीज में 0-1 से पिछड़ चुका है.
