गोवा में जिस रोमियो क्लब में अग्निकांड में 25 लोगो की मौत हुई थी. वहां अब बुलडोजर चलाया जा रहा है. पीले पंजे से उस नाउट क्लब को जमींदोज किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोगों की जानें गई हैं. नाइट क्लब के मालिक लूथरा भाई भारत से थाईलैंड भाग चुके हैं. इस बीच सरकार एक्शन मोड में है. जो नाइट क्लब कभी पार्टियों की जान हुआ करता था, जहां महफिलें सजती थीं, वह अब मिट्टी में मिल रहा है. वहीं तीन क्लब मालिकों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है.
बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है. पुलिस बल की मौजूदगी में ही क्लब पर बुलड़ोजर चलाया जा रहा है. बता दें कि अग्निकांड मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. लेकिन इस क्लब के मालिक देश छोड़कर विदेश भाग गए हैं. लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर बुलडोजर चलाया जा रहा है.
