मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अवैध मादक पदार्थों के निर्माण एवं तस्करी में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
गश्त के दौरान भोजपुर पुलिस की बड़ी सफलता
गुरुवार की रात्रि में थाना भोजपुर पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस टीम ने ग्राम बहेड़ी ब्रह्मनान थाना भोजपुर निवासी मोहम्मद बिलाल पुत्र शाहिद हुसैन को गिरफ्तार किया।
1100 ग्राम अवैध चरस बरामद
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 1100 ग्राम अवैध चरस बरामद की। बरामदगी के बाद आरोपी के विरुद्ध थाना भोजपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेजा गया
शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए।
