मुरादाबाद।
साईं मंदिर रोड स्थित युवा केंद्र परिसर में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आयोजित मुरादाबाद खादी महोत्सव–2025 का शुभारंभ सोमवार को विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने किया। उद्घाटन अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी को सराहा गया।
इस अवसर पर गंगा आरोग्य धाम, मुरादाबाद के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।
एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने प्रदर्शनी का भ्रमण कर देश के विभिन्न प्रदेशों और जनपदों से आई उत्कृष्ट खादी एवं ग्रामोद्योग इकाइयों द्वारा तैयार उत्पादों का अवलोकन किया और उनसे संबंधित जानकारी प्राप्त की।
परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी श्री सत्यवीर सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में उत्तराखंड के वूलन एवं रेडीमेड गारमेंट्स, सहारनपुर का वुडन हैंडीक्राफ्ट, कन्नौज का प्रसिद्ध इत्र, मेरठ का अचार, सिल्क खादी, शहद, जम्मू-कश्मीर के वूलन उत्पाद, शॉल एवं सूट, ड्राई फ्रूट, राजस्थान की नमकीन, पंजाब की जूती, भागलपुर की प्रसिद्ध खादी, ऑर्गेनिक गुड़ व शक्कर, मसाले तथा भदोही की कारपेट सहित अनेक आकर्षक उत्पाद उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी आम जन के लिए 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें लोग एक ही स्थान पर देशभर के खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों का अवलोकन और खरीदारी कर सकेंगे@ZAFAR-INN
