जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया. वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे. हालत, ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें 11 मई को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
सत्यपाल मलिक अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य के अंतिम राज्यपाल रहे. उनके कार्यकाल के दौरान ही 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया गया था और जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करके उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित किया गया था. संयोग की बात है कि आज ही इस फैसले की छठी वर्षगांठ है और इसी दिन सत्यपाल मलिक ने अंतिम सांस ली.
- रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- इमरजेंसी की बात न करें, दादी का इतिहास सब जानते हैं
- CJP Protest : दिल्ली में सियासी हलचल, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल हिरासत में
- मुरादाबाद : वैष्णो देवी की तर्ज पर सजेगा लाल बाग काली माता मंदिर का दरबार, विदेशी फूलों से महकेगा पंडाल
- महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी हिरासत में, मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना? दिल्ली मेट्रो के गेट बंद रखने पर अवमानना याचिका
