अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर मचे घमासान के बीच भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने 1971 के अखबार की एक पुरानी क्लिप शेयर की है. भारतीय सेना ने यह क्लिप शेयर कर ट्रंप को आईना दिखाने की कोशिश की है. भारतीय सेना के पूर्वी कमान ने पांच अगस्त 1971 के अखबार की क्लिप सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर कहा है कि 1954 से लेकर 1971 तक अमेरिका ने पाकिस्तान को दो अरब डॉलर के हथियारों की सप्लाई की है.
भारतीय सेना ने इस पोस्ट को This Day That Year कैप्शन के साथ शेयर किया. साथ में हैशटैग का इस्तेमाल किया गया.
इस रिपोर्ट में चीन की मदद का भी जिक्र कर बताया गया है कि बीजिंग की तरफ से भी युद्ध से पहले पाकिस्तान को मदद पहुंचाई गई थी. उस समय यह आर्टिकल तत्कालीन रक्षा मंत्री के राज्यसभा में दिए गए बयान के आधार पर प्रकाशित हुआ था.
- रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- इमरजेंसी की बात न करें, दादी का इतिहास सब जानते हैं
- CJP Protest : दिल्ली में सियासी हलचल, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल हिरासत में
- मुरादाबाद : वैष्णो देवी की तर्ज पर सजेगा लाल बाग काली माता मंदिर का दरबार, विदेशी फूलों से महकेगा पंडाल
- महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी हिरासत में, मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना? दिल्ली मेट्रो के गेट बंद रखने पर अवमानना याचिका
