सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ी टिप्पणी की थी. सेना के खिलाफ राहुल की कथित टिप्पणी के मामले में कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा था कि आपको कैसे पता चला कि चीन ने 2000 वर्ग किलोमीटर तक भारत की जमीन हड़प ली है? अगर आप सच्चे भारतीय होते तो ऐसा नहीं कहते. अब कोर्ट के इसी बयान पर प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी है.
प्रियंका गांधी ने कोर्ट की इस टिप्पणी से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि माननीय न्यायाधीशों के प्रति पूरा सम्मान रखते हुए मैं ये कहना चाहती हूं कि वो ये तय नहीं कर सकते कि सच्चा भारतीय कौन है. कौन सच्चा भारतीय है और कौन नहीं है वो न्यायपालिका तय नहीं करेगी. ये उनके दायरे में नहीं आता. ये सब जज तय नहीं करेंगे. राहुल गांधी के दिल में सेना के लिए आदर और सम्मान है. मेरा भाई कभी भी सेना के खिलाफ नहीं बोलेगा, वह उनके प्रति उच्च सम्मान रखता है. इसका गलत मतलब निकाला गया है.
बता दें कि राहुल गांधी के सेना पर दिए गए कथित बयान के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई थी. इस मामले में निचली अदालत ने समन जारी किया था. राहुल गांधी ने सेना के खिलाफ कथित टिप्पणी के मामले में अपने खिलाफ मानहानि को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.
इस दौरान सोमवार को सुनवाई के दौरान राहुल गांधी को फटकार लगाते हुए कोर्ट ने कहा कि आपको कैसे पता चला कि चीन ने 2000 वर्ग किलोमीटर तक भारत की जमीन हड़प ली है? अगर आप सच्चे भारतीय होते तो ऐसा नहीं कहते.
- रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- इमरजेंसी की बात न करें, दादी का इतिहास सब जानते हैं
- CJP Protest : दिल्ली में सियासी हलचल, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल हिरासत में
- मुरादाबाद : वैष्णो देवी की तर्ज पर सजेगा लाल बाग काली माता मंदिर का दरबार, विदेशी फूलों से महकेगा पंडाल
- महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी हिरासत में, मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना? दिल्ली मेट्रो के गेट बंद रखने पर अवमानना याचिका
