मुरादाबाद। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी समारोह के समापन अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सोनकपुर स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया गया। ये प्रतियोगिताएं पूर्व में राजकीय महाविद्यालय भोजपुर, मुरादाबाद में संपन्न हुई थीं।
सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद सुरेश कुमार नागर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष (भाजपा) डॉ. शेफाली अग्रवाल ने निबंध, भाषण तथा एकल काव्य पाठ प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

निबंध प्रतियोगिता में फाएजा उवैस ने प्रथम, आयुष ने द्वितीय तथा शुभ वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान प्रजापति प्रथम, काशिश चौहान द्वितीय एवं रिया चंद्रा तृतीय स्थान पर रहीं।
वहीं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में सोनम शर्मा ने प्रथम, सोनम ने द्वितीय तथा रिया चंद्रा ने तृतीय स्थान अर्जित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकीय महाविद्यालय भोजपुर के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार, डॉ. सरस्वती, डॉ. जितेंद्र कुमार एवं सुरेश कुमार (कार्यालय अध्यक्ष) का विशेष योगदान रहा। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
