महेंद्रगढ़ में ‘युवा योद्धा सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए जेजेपी नेता अजय चौटाला ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने हरियाणा की वर्तमान व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब शासकों को सत्ता से खींचकर सड़कों पर लाने की जरूरत है। चौटाला ने बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका के हिंसक आंदोलनों का हवाला देते हुए युवाओं से अपील की कि वे शासकों को देश छोड़ने पर मजबूर कर दें। उनके इस बयान ने राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।
शासकों को गद्दी से खींचकर सड़कों पर दौड़ाकर पीटने की बात कहना या भारत में नेपाल और बांग्लादेश जैसे आंदोलन की जरूरत है कहना हिंसा और अराजकता को बढ़ावा दे सकता है। इस तरह के बयान कानून और व्यवस्था के लिए खतरनाक हो सकते हैं।
