कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी के अनुसार, मंगलवार सुबह स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं, जिसके चलते एहतियातन उन्हें भर्ती करने का फैसला लिया गया। फिलहाल अस्पताल में डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी को सीने से संबंधित समस्याओं के चलते चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। हालांकि, अभी तक कांग्रेस पार्टी या अस्पताल प्रशासन की ओर से उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
