उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत राज्य भर में कुल 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं।
जिन जिलों में सबसे अधिक नाम कटे हैं, उनमें लखनऊ पहले स्थान पर है। लखनऊ में 12 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। प्रयागराज दूसरे नंबर पर है, जहां 11.56 लाख नाम काटे गए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर कानपुर नगर है, जहां 9 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।
इसके अलावा आगरा में 8.36 लाख, गाजियाबाद में 8.18 लाख, बरेली में 7.14 लाख, मेरठ में 6.65 लाख, गोरखपुर में 6.45 लाख, सीतापुर में 6.23 लाख और जौनपुर में 5.89 लाख मतदाताओं के नाम वोटर सूची से हटाए गए हैं।
वहीं, नए मतदाता जोड़ने की प्रक्रिया भी जारी है। निर्वाचन विभाग के अनुसार, 15 लाख से अधिक लोगों ने फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया है।
प्रतिशत के लिहाज से देखें तो SIR के दौरान कई जिलों में बड़ी संख्या में वोट कटे हैं।
सहारनपुर में 16.37%, मुजफ्फरनगर में 16.29%, मेरठ में 24.65%, गाजियाबाद में 28.83%, बुलंदशहर में 15.14%, गौतमबुद्ध नगर में 23.98%, बागपत में 18.15%, आगरा में 23.25%, अलीगढ़ में 18.60%, मथुरा में 19.19%, फिरोजाबाद में 18.13%, मैनपुरी में 16.17%, एटा में 16.80%, हाथरस में 16.30%, बरेली में 20.99% और बदायूं में 20.39% वोट कटे हैं।
शाहजहांपुर में 21.76%, पीलीभीत में 13.61%, मुरादाबाद में 15.76%, रामपुर में 18.29%, बिजनौर में 15.53%, अमरोहा में 13.22%, कानपुर नगर में 25.50%, कानपुर देहात में 15.26%, इटावा में 18.95%, फर्रुखाबाद में 20.80%, कन्नौज में 21.57%, औरैया में 15.36%, प्रयागराज में 24.64%, फतेहपुर में 16.32%, प्रतापगढ़ में 19.81% और कौशांबी में 18% वोट हटाए गए हैं।
बुंदेलखंड और पूर्वांचल के जिलों में भी बड़ी कार्रवाई हुई है। झांसी में 13.92%, ललितपुर में 9.95%, जालौन में 16.34%, हमीरपुर में 10.78%, महोबा में 12.42%, बांदा में 13%, चित्रकूट में 13.67%, वाराणसी में 18.18%, जौनपुर में 16.51%, गाजीपुर में 13.85%, चंदौली में 15.45%, मिर्जापुर में 17.94%, सोनभद्र में 17.93%, भदोही में 16.73%, आजमगढ़ में 15.25%, मऊ में 17.52%, बलिया में 18.16%, गोरखपुर में 17.61%, महाराजगंज में 15.11%, देवरिया में 17.22% और कुशीनगर में 18.65% वोट कटे हैं।
इसके अलावा बस्ती में 15.70%, सिद्धार्थनगर में 20.33%, संत कबीर नगर में 19.96%, लखनऊ में सबसे अधिक 30.04%, उन्नाव में 17.51%, रायबरेली में 16.35%, सीतापुर में 19.55%, हरदोई में 18.04%, लखीमपुर खीरी में 17.50%, गोंडा में 18.40%, बहराइच में 20.44%, बलरामपुर में 25.98%, श्रावस्ती में 16.51%, अयोध्या में 17.69%, सुल्तानपुर में 17.19%, बाराबंकी में 16%, अम्बेडकरनगर में 13.82%, कासगंज में 16.28%, अमेठी में 18.60%, हापुड़ में 22.30%, शामली में 16.75% और संभल में 20.29% मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।
