मुरादाबाद। मिशन शक्ति अभियान–5.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा के निर्देशन में थाना डिलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
रविवार को थाना डिलारी स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर सलमान पुत्र मकसूद, निवासी ग्राम गुतावली, थाना डिलारी, जनपद मुरादाबाद द्वारा एक तहरीर दी गई, जिसमें बताया गया कि उसकी बहन बिना बताए कहीं चली गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर महिला मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी महिला उपनिरीक्षक एकता चौधरी द्वारा थाना डिलारी पर गुमशुदगी संख्या 01/2026, दिनांक 09 जनवरी 2026 को पंजीकृत कराई गई।
गुमशुदगी की जांच के दौरान महिला मिशन शक्ति केंद्र टीम द्वारा ग्राम गुतावली पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की गई। जांच में यह जानकारी सामने आई कि गुमशुदा अपनी चाची के घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम द्वारा चाची के मकान पर जाकर सत्यापन किया गया, जहां गुमशुदा युवती सकुशल पाई गई।
इसके बाद गुमशुदा को थाना डिलारी लाया गया और महिला हेल्प डेस्क पर बैठाकर महिला उपनिरीक्षक एकता चौधरी द्वारा पूछताछ की गई। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह घर से नाराज होकर अपनी चाची के घर चली गई थी तथा उसने चाची से इस बारे में किसी को सूचना न देने को कहा था। युवती ने यह भी स्पष्ट किया कि उसके साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। बाद में उसे जानकारी हुई कि उसके भाई द्वारा उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी गई है। युवती ने स्वेच्छा से अपने घर वापस जाने की इच्छा जताई।
तत्पश्चात युवती के भाई सलमान पुत्र मकसूद को थाना डिलारी बुलाया गया और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद गुमशुदा को उसके भाई के सुपुर्द कर सकुशल थाना डिलारी से रवाना किया गया।
इस पूरी कार्रवाई में मिशन शक्ति केंद्र टीम थाना डिलारी की अहम भूमिका रही, जिसमें महिला उपनिरीक्षक एकता चौधरी (मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी), उपनिरीक्षक धनश्याम गौतम, महिला कांस्टेबल मनीषा नागर एवं महिला कांस्टेबल अंजू शामिल रहीं।
पुलिस की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और मिशन शक्ति अभियान की सराहना की@ZAFAR-INN
