मुरादाबाद। जनपद में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी कोतवाली सुनीता दहिया के नेतृत्व में थाना नागफनी पुलिस द्वारा व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया।

इस दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजारों, गली-मोहल्लों, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल ने पैदल गश्त करते हुए स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई।

पुलिस टीम ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के साथ जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराधियों एवं शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में नियमित रूप से ऐसे गश्त अभियान जारी रहेंगे।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सक्रिय पहल की सराहना करते हुए कहा कि पैदल गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम निरंतर उठाए जाते रहेंगे।
