संभल में न्यायिक स्तर पर अहम प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। दीपक कुमार जायसवाल को जिले का नया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) नियुक्त किया गया है। वहीं आदित्य सिंह को पुनः सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर तैनाती दी गई है।
यह तबादले और नियुक्तियां ऐसे समय पर हुई हैं, जब महज दो दिन पहले ही संभल के तत्कालीन CJM विभांशु सुधीर का स्थानांतरण सुल्तानपुर कर दिया गया था। उल्लेखनीय है कि विभांशु सुधीर ने एएसपी अनूप चौधरी समेत करीब 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया था।
