जौहर विश्वविद्यालय से आजम खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के साथ ही उनकी पत्नी तंजीन और बेटे अब्दुल्ला ने भी ट्रस्ट से अलग होने का फैसला किया है। इस कदम के बाद विश्वविद्यालय के ट्रस्ट में नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।
आजम खान के पत्नी और बेटे के साथ इस्तीफे के बाद उनकी बहन निकहत अफलाक को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, आजम खान के बड़े बेटे अदीब आजम को ट्रस्ट का सचिव बनाया गया है। समाजवादी पार्टी के विधायक नसीर अहमद खान को संयुक्त सचिव, मुश्ताक अहमद सिद्दीकी को उपाध्यक्ष और जावेद उर रहमान खान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. एसएन सलाम ने पुष्टि की.
नई कार्यकारिणी में ट्रस्ट के प्रमुख पदों पर नियुक्तियों का ऐलान किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह बदलाव विश्वविद्यालय के सुचारू संचालन और प्रशासनिक सुधारों को सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।
विश्वविद्यालय के सूत्रों के अनुसार, इस बदलाव के बाद ट्रस्ट और प्रशासन मिलकर शिक्षा और संस्थान के विकास पर अधिक ध्यान देंगे। ट्रस्ट ने छात्रों और कर्मचारियों से आश्वासन दिया है कि इस बदलाव से विश्वविद्यालय की पढ़ाई और योजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
इस कदम को राजनीतिक और प्रशासनिक दायरों में भी चर्चा का विषय माना जा रहा है, क्योंकि आजम खान जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े लंबे समय से थे और उनके परिवार का ट्रस्ट में प्रभाव काफी माना जाता था।
