मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में 76वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। शहर के स्कूल-कॉलेजों से लेकर पुलिस लाइन और पुलिस अकादमी तक गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिल रही है। हर ओर तिरंगे की छटा, देशभक्ति के नारों और अनुशासित परेड ने माहौल को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया है।

मंडल आयुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में स्टाफ की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय पर एसएसपी सतपाल अंतिल ने ध्वजारोहण किया। एसपी सिटी कार्यालय पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया।


एसएसपी कार्यालय पर एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया।


इसके अलावा विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में भी ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और देशभक्ति से जुड़े आयोजन किए गए। बच्चों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य और झांकियों के माध्यम से संविधान और लोकतंत्र के महत्व को प्रस्तुत किया।
मुरादाबाद में गणतंत्र दिवस का आयोजन अनुशासन, उत्साह और राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ संपन्न हुआ, जिसने हर नागरिक के मन में देश के प्रति गर्व और जिम्मेदारी का भाव और मजबूत किया।
