अधिकारियों ने छात्रों को किया नशामुक्ति व कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक
मुरादाबाद। फलाहे दारैन इंटर कॉलेज में परंपरागत हर्षोल्लास के साथ 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी मुरादाबाद के निर्देशानुसार किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. भास्कर अग्रवाल ने छात्रों को कुष्ठ रोग से संबंधित जानकारी देते हुए इसके लक्षण, उपचार एवं बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं उप-क्षेत्रीय मद्यनिषेध अधिकारी मनोज कुमार ने नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा नशा न करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी धवल दीक्षित एवं प्रख्यात शायर कशिश वारसी ने गणतंत्र दिवस के महत्व, संविधान के मूल सिद्धांतों, मानवीय अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों पर अपने विचार रखे।

इस मौके पर जादूगर अजय दिवाकर ने अपनी आकर्षक जादूगरी की प्रस्तुति से विद्यार्थियों का मन मोह लिया। उन्होंने मनोरंजन के साथ-साथ मद्यनिषेध का प्रभावी संदेश भी दिया, जिसे उपस्थित सभी ने सराहा।

कार्यक्रम के दौरान मद्यनिषेध विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यालय के 16 मेधावी छात्रों को स्मृति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही विद्यालय में नव-स्थापित सोलर सिस्टम का उद्घाटन प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा किया गया।

समारोह में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष हसनैन अख्तर, प्रबंधक शहजाद अनवर शम्सी, कोषाध्यक्ष शमसुर रहमान, उपाध्यक्ष मोहम्मद आज़म शम्सी, उप-प्रबंधक अशरफ अज़ीम शम्सी, मोहम्मद अरशद शम्सी, मोहम्मद बुरहान शम्सी, मोहम्मद उजैर शम्सी, विकार अहमद शम्सी, मोहम्मद अबू बकर, मोहम्मद जुबैर शम्सी, प्रधानाचार्य रफी उद्दीन सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
