मुरादाबाद। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय महर्षि दयानंद सरस्वती लॉ कॉलेज, भदासना में पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ताओं के साथ बजट का सजीव प्रसारण गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना।

बजट प्रसारण के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं पर गहन चर्चा की। कार्यक्रम के बाद विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने बजट को देश के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमियों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है और केंद्रीय बजट 2026–27 उसी संकल्प का प्रतिबिंब है। उन्होंने बताया कि बजट में कृषि क्षेत्र को मजबूती, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था में सुधार और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है।

ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि किसानों के लिए बजट में की गई घोषणाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगी, वहीं युवाओं के लिए स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार सृजन से जुड़े प्रावधान आने वाले वर्षों में देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मध्यम वर्ग को राहत देने वाले प्रावधान आम जनता के जीवन को सरल बनाएंगे।

विधायक ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद एक संतुलित, दूरदर्शी और जनहितकारी बजट पेश किया है। यह बजट न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करता है, बल्कि भविष्य की आर्थिक मजबूती का भी ठोस खाका प्रस्तुत करता है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भी बजट को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और इसे देश के विकास को नई दिशा देने वाला बताया। सभी ने एक स्वर में कहा कि मोदी सरकार का यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा।

अंत में विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे, ताकि बजट का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
