नई दिल्ली। कुंदरकी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्रद्धेय श्री सुनील बंसल जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी संगठन, क्षेत्रीय विकास तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की और वरिष्ठ नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
भेंट के दौरान विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी जनसमस्याओं, विकास योजनाओं की प्रगति और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री को दी। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई।
राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने विधायक को संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
इस दौरान भाजपा नेता राजेश रस्तोगी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखे और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस भेंट को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्रीय स्तर पर संगठनात्मक मजबूती और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
