मुरादाबाद। उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विभाग मुरादाबाद द्वारा गुरुवार को मिलेट्स रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता/प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रम का आयोजन अपराह्न 12ः00 बजे से मुशायरा ग्राउंड, कलेक्ट्रेट परिसर मुरादाबाद में किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्री अन्न (मिलेट्स) से तैयार व्यंजनों के माध्यम से उपभोक्ताओं को उनके पोषणात्मक, स्वास्थ्यवर्धक एवं आर्थिक लाभों से अवगत कराना तथा श्री अन्न को जनसामान्य के दैनिक आहार में सम्मिलित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपाल अंजान, सदस्य विधान परिषद, डॉ. नवदीप यादव, ब्लॉक प्रमुख मूढ़ापाण्डेय, विक्की ठाकुर, विधायक कुंदरकी के सुपुत्र, जीवन प्रकाश, संयुक्त कृषि निदेशक मुरादाबाद मंडल, सुश्री ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर, संतोष कुमार द्विवेदी, उप कृषि निदेशक, प्रशान्त कुमार, उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा), गोविन्द बल्लभ पाठक, जिला विकास अधिकारी, आर.पी. भगत, डीसी मनरेगा, श्वेतांक पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए, के.एन. पाण्डेय, डीसी एनआरएलएम तथा प्रो. डॉ. अनामिका त्रिपाठी, पूर्व विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान, गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर पर्यटन विभाग, होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन, एफपीओ, स्कूल-कॉलेज की छात्राओं, आईसीडीएस तथा महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर श्री अन्न से तैयार विभिन्न व्यंजनों एवं उत्पादों का अवलोकन किया गया। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मिलेट्स की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

श्री अन्न से बने व्यंजनों का मूल्यांकन श्री गोविन्द बल्लभ पाठक, जिला विकास अधिकारी, प्रो. डॉ. अनामिका त्रिपाठी, पर्यावरण नोडल अधिकारी/पूर्व विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान, तथा श्रीमती जानकी देवी, सीडीपीओ की समिति द्वारा किया गया।
पर्यटन विभाग/होटल एवं रेस्टोरेंट श्रेणी में आयोजित प्रतियोगिता में कुंदन होटल को प्रथम, नंदन होटल को द्वितीय तथा ड्यूमोर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार स्कूल/कॉलेज छात्रा वर्ग में कुल 06 विद्यालयों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिए गए।

महिला समूहों में 02 समूहों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार तथा आईसीडीएस वर्ग में कुल 06 इकाइयों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।
जनपद में श्री अन्न पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले वीपीसीएल/एफपीओ मुरादाबाद को विशेष रूप से प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की धनराशि क्रमशः ₹2500, ₹2000 एवं ₹1500 निर्धारित की गई है, जिसे विजेताओं के बैंक खातों में स्थानांतरित किया जाएगा।

कार्यक्रम में डॉ. राजेन्द्रपाल, जिला कृषि अधिकारी, डॉ. योगेन्द्र कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी, हर्षित चौहान, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर, डॉ. शिवशंकर, कृषि वैज्ञानिक केवीके ठाकुरद्वारा, आमरेन्द्र श्रीवास्तव, एआर कोऑपरेटिव, सदानन्द शर्मा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, श्रीमती बबिता मेहरोत्रा, कार्यक्रम समन्वयक माध्यमिक शिक्षा विभाग सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रहास कुमार द्वारा किया गया।
