मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के खपरपुर गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। फिलहाल लोग इसे आत्महत्या की घटना मान रहे हैं, लेकिन पुलिस अभी हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है।
जहर मिला दूध पीने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात परिवार के सभी सदस्यों ने दूध में जहर मिलाकर पी लिया। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक घर के लोग बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
