कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। पार्टी ने स्पीकर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए उससे जुड़ा नोटिस लोकसभा सचिवालय को सौंप दिया है। मुख्य विपक्षी दल द्वारा यह नोटिस लोकसभा के महासचिव को दिया गया। इसके बाद ओम बिरला ने खुद को सदन की कार्यवाही के संचालन से अलग कर लिया और मंगलवार को वह सदन की कार्यवाही संचालित करने के लिए आसन पर नहीं बैठे।
