मुरादाबाद। भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र कुंदरकी के अंतर्गत कैंप कार्यालय महर्षि दयानंद सरस्वती लॉ कॉलेज भदासना में आयोजित केंद्रीय बजट 2026 पर विधानसभा चौपाल कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन, किसान, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 देश को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने बताया कि बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों और मध्यम वर्ग को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए आधुनिक तकनीक, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और फसल उत्पादकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने, स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने तथा स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए भी कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

विधायक ने बताया कि बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में निवेश को प्राथमिकता दी गई है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच की दूरी कम होगी और विकास की रफ्तार तेज होगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन के लिए नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं, जिससे आने वाले समय में कुंदरकी क्षेत्र के युवाओं को भी लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी बजट को लेकर अपने विचार रखे और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सुझाव दिए। विधायक ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों और सुझावों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा तथा सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सुनिश्चित कराया जाएगा।
चौपाल कार्यक्रम के अंत में विधायक ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर बजट की प्रमुख बातें और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम का संचालन स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा किया गया और अंत में सभी ने सरकार की नीतियों के प्रति समर्थन व्यक्त किया। आज कैंप कार्यालय महर्षि दयानंद सरस्वती लॉ कॉलेज भदासना में आयोजित केंद्रीय बजट 2026 विधानसभा चौपाल में उपस्थित होकर समस्त सम्मानित प्रधानगण, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक , राशन डीलर एवं क्षेत्रवासियों से संवाद किया।
इस अवसर पर बजट के जनकल्याणकारी प्रावधानों, विकास की दिशा एवं भविष्य की प्राथमिकताओं पर अपने विचार साझा किए तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुंडा पांडे ब्लॉक प्रमुख नवदीप यादव, रामकिशोर लोधी, , चारों मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी , बबलू जाटव, संजय कश्यप, नीरज चंद्र, जिला प्रतिनिधि अशोक प्रजापति, बृजेश लोधी सहित समस्त पार्टी पदाधिकारीगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
