ओम बिरला से जुड़े AI वीडियो को साझा करने के आरोपों को लेकर लोकसभा के विशेषाधिकार विभाग ने कांग्रेस के मीडिया सेल को नोटिस भेजा है।
मिली जानकारी के मुताबिक विष्णु दत्त शर्मा की शिकायत के बाद लोकसभा के विशेषाधिकार विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने सुप्रिया श्रीनेत, जो कांग्रेस के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की चेयरपर्सन हैं, समेत एआईसीसी के आठ अन्य पदाधिकारियों को विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना के आरोप में नोटिस जारी किया है।
नोटिस में संबंधित नेताओं से इस मामले पर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
