ब्रिटेन की शाही परिवार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। किंग Charles III के छोटे भाई और पूर्व प्रिंस Andrew को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हाल में जारी हुई एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में उनका नाम सामने आने के बाद यह कार्रवाई हुई। रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटिश पुलिस ने उन पर अपने पद का गलत इस्तेमाल करने के शक में गिरफ्तारी की, और यह कार्रवाई उस समय हुई जब वह अपना 66वां जन्मदिन मना रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, पिछले हफ्ते उनके खिलाफ Thames Valley Police में पद के दुरुपयोग को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। यह शिकायत एक राजशाही विरोधी एक्टिविस्ट ने की थी। आरोप है कि एंड्रयू ने कथित तौर पर Jeffrey Epstein से जुड़े कारोबारी दस्तावेज साझा किए। नियमों के अनुसार ट्रेड राजदूतों को अपनी आधिकारिक यात्राओं और जानकारी को गोपनीय रखना होता है, भले ही बाद में वे उस पद पर न रहें।
पुलिस का कहना है कि मामले में आपराधिक जांच शुरू करने को लेकर कानूनी सलाह ली जा रही है। वहीं The Times की रिपोर्ट के मुताबिक 2010 से 2015 तक बोर्ड ऑफ ट्रेड के अध्यक्ष रहे Vince Cable ने भी आरोप लगाया कि ट्रेड राजदूत रहते हुए एंड्रयू ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया।
पिछले साल लंबी जांच के बाद एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर ने अपनी प्रिंस की उपाधि छोड़ दी थी और उन्हें अपना रॉयल लॉज भी खाली करना पड़ा था। उस समय Buckingham Palace की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि अब उन्हें केवल एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर के नाम से ही जाना जाएगा।
