मुरादाबाद। थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम मदवा में मारपीट और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के पीड़ित जयप्रकाश,के अनुसार ग्राम मदवा थाना भगतपुर पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है, कि गांव के ही दो व्यक्तियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायर भी किया जिससे वह बाल-बाल बच गया।मामले में पुलिस ने ताहिर (उम्र लगभग 50 वर्ष), पुत्र रशीद फैज (उम्र करीब 22 वर्ष) पुत्र ताहिर, निवासीगण ग्राम मदवा थाना भगतपुर में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है ।
घटना 21 फरवरी 2026 की बताई जा रही है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया,हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है।
थाना भगतपुर पुलिस ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है, और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
