मुरादाबाद। जनपद में चकबंदी से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण और किसानों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी राजेन्द्र राम ने बताया कि शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर तिथि और स्थान निर्धारित करते हुए समय-सारणी जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि ग्राम चौपालों के माध्यम से कृषकों से फीडबैक प्राप्त कर उनकी शिकायतों और समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा कार्यवाही की रिपोर्ट निदेशालय को प्रेषित की जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार –
- 24 फरवरी को अपरान्ह 3:00 बजे ग्राम चटकाली में उप संचालक चकबंदी की उपस्थिति में ग्राम चौपाल आयोजित होगी।
- 27 फरवरी को अपरान्ह 3:00 बजे ग्राम बढ़ेरा में भी उप संचालक चकबंदी की मौजूदगी में चौपाल लगेगी।
- 26 फरवरी को अपरान्ह 3:00 बजे ग्राम रफातपुरा में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी की उपस्थिति में चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

- 25 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे ग्राम रनियाठेर तथा 26 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे ग्राम रहटामाफी ऐहतमाली में चकबंदी अधिकारी प्रथम की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल होगी।
- 28 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे ग्राम कोहनकू में चकबंदी अधिकारी मुरादाबाद द्वितीय/चतुर्थ की उपस्थिति में चौपाल आयोजित की जाएगी।
- 25 फरवरी को अपरान्ह 2:00 बजे ग्राम सैजनी ऐहतमाली तथा 26 फरवरी को अपरान्ह 2:00 बजे ग्राम कांकरखेड़ा में चकबंदी अधिकारी मुरादाबाद तृतीय की मौजूदगी में ग्राम चौपाल का आयोजन होगा।

बंदोबस्त अधिकारी ने संबंधित ग्रामवासियों और कृषकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की है, ताकि उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान किया जा सके।
