अमेरिका और इजरायल के कथित हमले में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की मौत की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एयरस्ट्राइक में उनके कई करीबी सलाहकार और सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड भी मारे गए।
स्थानीय मीडिया का दावा है कि उनकी सुरक्षा में मौजूद गार्ड इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को जिस इमारत पर हमला हुआ, उसी जगह अहमदीनेजाद अपनी टीम के साथ मौजूद थे।
यह इमारत ईरान की राजधानी तेहरान के उत्तर-पूर्वी नरमक इलाके में बताई जा रही है, जहां उनका आवास भी स्थित था। वहीं इस हमले में अमेरिका की भूमिका को लेकर भी चर्चा हो रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि को लेकर अभी अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं।
